जोधपुर। प्रदेश से मानसून की विदाई शुरु हो चुकी है। पश्चिमी राजस्थान में अब बारिश होने की संभावना काफी कम है। इस बीच शुक्रवार को जोधपुर शहर में दोपहर करीब 3 बजे हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। पिछले तीन-चार दिनों से शहर में काफी तेज गर्मी पड़ रही थी। शुक्रवार को भी दिनभर लोग गर्मी से परेशान दिखे। हालांकि दोपहर होते होते अचानक मौसम बदल गया और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद थोड़ी देर के लिए हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया।